महासमुन्द

अखंड भारत दिवस पर कार्यक्रम
13-Aug-2023 3:02 PM
अखंड भारत दिवस पर कार्यक्रम

महासमुंद, 13 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद ने अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें परिषद के जिला मंत्री अखिलेश लूनिया ने छात्रों को बताया गया कि भारत के अब तक जितने विभाजन हुए हैं किन-किन कारणों से हुए हैं। उन्होंने भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने व अलगाववादी मानसिकता का खुलकर विरोध करने की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम का संचालन विक्की चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष रामेश्वर साहू,संयोजक कान्हा, राहिल गुप्ता, प्रमोद साहू, चेतन नायक, गांव के युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक छात्र उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट