महासमुन्द

स्कूल प्रांगण में कांक्रीटीकरण निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
13-Aug-2023 3:01 PM
स्कूल प्रांगण में कांक्रीटीकरण निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

महासमुंद, 13 अगस्त। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने शहर के वार्ड 24 स्थित कुम्हार पारा प्राथमिक शाला में पार्षद निधी से स्कूल प्रांगण में कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन में नपाध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद व सभापति पवन पटेल भी मौजूद रहे। भूमिपूजन में उनके साथ स्कूल के प्रधान पाठक प्रणीश शर्मा और वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट