महासमुन्द
जलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था निकला
13-Aug-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त। सावन के छटवें पर कल सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था शनिवार दोपहर से ही बम्हनी से जल लेकर सिरपुर रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ है जो आज रविवार को भी जारी है।
कांवरिये बोलबम के जयघोष के साथ सिरपुर नगरी के जयकारे लगाते हुए निकल रहे हैं। बम्हनी स्थित श्वेत गांगा में जल लेने के लिए पहुंचने का सिलसिला कल शनिवार दोपहर से शुरू हुआ है।
ये कांवरिए सोमवार अल सुबह गंधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। अनेक स्थानों पर शिवभक्तों की टोलियों द्वारा कांवरियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे