महासमुन्द

वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का धरना जारी
12-Aug-2023 3:45 PM
वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का धरना जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त।
वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक मुख्यालय सरायपाली में शुक्रवार दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहे। जिला प्रतिनिधि गणेश चौहान ने अपने उद्बोधन में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सरकार को जगाने का प्रयास किया और कहा कि हमारी भीड़ तय करेगी कि जीत किसकी होगी। 

इस अवसर पर लीना पाणिग्रही ने कहा कि सरकार कुंभकर्णी निद्रा से जाग जाइए और अपना वादा पूरा कीजिए। प्रकाश तांडी ने सरकार की सहायक शिक्षकों को तोडऩे वाली नीति का विरोध किया। गीत के माध्यम से उन्होंने आंदोलनकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। लोकेश ने वेतन विसंगति की बारीकियों को उदाहरण देकर समझाया। मोहन लाल खंडेल ने कहा कि शिक्षक का मन बच्चों को छोडक़र जाने को तैयार नहीं होता।

किंतु सरकार की हठधर्मिता शिक्षकों को हड़ताल के लिए मजबूर करती है। ब्लाक उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रेमी, योगिता प्रधान, राजकुमार सिंह, निरुपमा देवता, रोशन भोई ने भी सभा को संबोधित किया।


अन्य पोस्ट