महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा का विकल्प देने के दावे के साथ अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। वि
धानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अभी से ही एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के वादे के साथ आम आदमी पार्टी ने बदलाव पदयात्रा की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी ने अभी से अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटी है और सभा के अलावा रैलियां करने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज शनिवार 12 अगस्त को महासमुंद में आम आदमी पार्टी विशाल बदलाव पदयात्रा रैली निकाल रही है।
इस बदलाव पद यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, लोक सभा प्रभारी अध्यक्ष संतोष चन्द्राकर एवं सचिव संजय यादव के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा में भ्रमण करेगी।