महासमुन्द
महासमुंद, 12 अगस्त। मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान में दक्ष करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का 3-3 संकुलों का जोन बनाकर जोन स्तरीय प्रशिक्षण आशीबाई गोलछा स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब में आदर्श कन्या,डीएमएस व बृजराज संकुल के समस्त शिक्षकों का प्रशिक्षण 4 चरणों में 3 से 5 व 7 से 10 अगस्त तक हुआ।
आदर्श कन्या संकुल समन्वयक पवन साहू ने बताया कि विभिन्न मोबाइल एप के माध्यम से बच्चों को हर विद्यालय में पढ़ाने, सिखाने, मूल्यांकन, भाषा व गणितीय संख्या ज्ञान में दक्षता तथा खेल-खेल में शिक्षा जैसे सर्वांगींण विकास की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आशीबाई गोलछा उमावि के प्राचार्य जीआर सिन्हा,बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा,एटीएल प्रभारी मिथलेश, संकुल समन्वयक पवन साहू, संकुल समन्वयक डीएमएस चंद्रशेखर डोरा उपस्थित थे।