महासमुन्द

शिविर किट वितरण कर स्काउटर-गाइडर को किया सम्मानित
12-Aug-2023 3:20 PM
शिविर किट वितरण कर स्काउटर-गाइडर को  किया सम्मानित

महासमुंद, 12 अगस्त। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर के द्वितीय दिवस के रात्रि कैम्प फायर में शिविर किट वितरण कर स्काउटर-गाइडर को सम्मानित किया गया।

तृतीय दिवस हितेश व वैशाली द्वारा जुम्बा व्यायाम अभ्यास से प्रारंभ हुआ। सर्व प्रथम पुलिस विभाग से अन्नू भोई ने गाइड विभाग को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न गुर सिखाए। जिला होमगार्ड सेनानी व आपातकालीन अग्नि शमन दलए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एके एक्का व उनकी पूरी टीम ने स्काउट-गाइड को आग से बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी। बाद यातायात नियमों व सडक़ सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष जय पवार, प्रशिक्षक दल कमल चंद जैन, रामकुमार साहू, तुलेन्द्र सागर, शैलेन्द्र नायक आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट