महासमुन्द
5 हजार तिरंगे का खेप और मंगाया गया है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अगस्त। देश के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए महासमुंद के डाकघर में तिरंगे की बिक्री की जा रही है। सप्ताहभर के अंदर डाकघर से 300 से अधिक इस झंडे की बिक्री हो गई हैं। वहीं डिमांड को देखते हुए 5 हजार झंडे का खेप मंगाया गया हैं।
डाकघर के पोस्ट मास्टर पीआर मरकाम ने बताया कि अब तक 300 से अधिक झंडे बिक गए हैं, वहीं लोगों से मिले डिमांड को देखते हुए 5 हजार का स्टॉक रखा गया है। जिले के सभी उप डाकघर में भी स्टॉक भेजे गए हैं। इस बार तिरंगा आसानी से लोगों के पहुंच तक हो इसके लिए सभी डाकघर में खेप भेजी गई है।
मालूम हो कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के नारे दिए थे। इस अभियान का औपचारिक और संस्थागत का जन-जन के साथ को अपने घरों में तिरंगा के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के जरिए जुड़ाव स्थापित करना है।
डाक विभाग द्वारा जिले में अतिरिक्त डाकिये भी अपने वितरण क्षेत्र में लोगों को झंडे उपलब्ध करवा रहे हैं। गांवों में शाखा डाकपाल स्थानीय ग्रामीणों को झंडा उपलब्ध करवा रहे हंै। इसके साथ ही विभाग के ई.पोस्ट ऑफिस पोर्टल पर ऑनलाइन आर्डर बुक करके भी झंडे प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए ई.पोस्ट ऑफिस पोर्टल डब्लू डब्ल्ूा डब्लू डॉट ई पोस्ट ऑफिस डॉट जी ओ वी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर आर्डर कर सकेंगे।