महासमुन्द

सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान हो की आत्महत्या
11-Aug-2023 4:33 PM
सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान हो की आत्महत्या

महासमुंद, 11 अगस्त। जिला मुख्यालय के वार्ड 14 निवासी पुरुषोत्तम सिंह चौहान की 21 जनवरी को आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी और परिवार बच्चों को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट गेट के ठीक सामने धरने पर बैठ गई। इन्होंने कई बार दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आवेदन, निवेदन, प्रदर्शन किया है। पर अब तक कुछ नहीं हुआ। कल एक बार फिर अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले में उनका आरोप है कि पुरुषोत्तम सिंह चौहान ने सूदखोरों की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या की थी और एक सुसाइडल नोट छोड़ा था जिसमें सूदखोरों द्वारा दी गई प्रताडऩा का जिक्र किया था। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन-चार साल पहले पुरुषोत्तम ने 30-40 हजार रुपए उधार लिया था। जिसे वे ब्याज सहित वापस भी कर चुके थे। पर सूदखोर घर आकर उन्हें धमकाते थे। जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। 19 जनवरी की सुबह भी वे लोग आए और कहा कि कल शाम 6 बजे तक पैसा नहीं दोगे तो मार डालेंगे।

 


अन्य पोस्ट