महासमुन्द

48वीं सब जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल स्पर्धा जीतने वाली टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी भी
11-Aug-2023 2:27 PM
48वीं सब जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल स्पर्धा जीतने वाली टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी भी

पांडिचेरी में छत्तीसगढ़ की टीम ने मध्य प्रदेश को 107-33 से हराकर सोना हासिल किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अगस्त।
पांडिचेरी में 48वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी भी शामिल हैं। इस जीत पर महासमुंद के खिलाडिय़ों में हर्ष है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ टीम ने मध्य प्रदेश को 107-33 से हराकर जीत हासिल किया है। इस मैच में सबसे पहले छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 66-39 से हराकर जीत हासिल किया। जिसमें अंतरा राव ने 30, रूमी ने 04, गायत्री ने 09, दिव्या रंगारी ने 06, जेनी ने 02, आरुषि ने 04, निधि ने 06, स्वाति ने 02, प्रगति ने 03 अंक बनाए। 

अगले मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तरप्रदेश को 60-33 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ ने हरियाणा को 67.35 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जिसमें महासमुंद की दिव्या ने 15 अंक और स्वाति ने 8 अंक बनाए। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महाराष्ट्र के विरुद्ध 67.47 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। 

टीम में दिव्या ने 14 अंक, आरुषि ने 4 अंक, निधि ने 7 अंक, पी.अंतरा राव ने 11 अंक, श्रृजल ने 02 अंक, रोमी ने 11 अंक, स्वाति यादव ने 11 अंक बनाए। फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का मुकाबला तमिलनाडु से हुआ जो बहुत ही रोमांचक रहा। दोनों टीम बराबरी के स्कोर पर खेल रहीं थी। अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने 49-47 से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम को पुरस्कार राशि 3 लाख रुपए प्रदाय किया गया।
 


अन्य पोस्ट