महासमुन्द
महासमुंद, 11 अगस्त। छग अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ब्लॉक जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती चौक के सामने और पीछे पौधरोपण किया गया। आदिवासी प्रकृति पूजक महुआ पेड़ के नीचे आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बाद वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय घोष किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत सहायक संचालक उद्यानिकी सनमान सिंह दीवान, सेवानिवृत व्याख्याता माधेश्वर ध्रुव को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 एथेलिटिक्स में कांस्य पदक विजेता दीपेश दीवान, गोल्ड मेडल विजेता दिव्यांश दीवान को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कराते मास्टर लिखन ध्रुव, नीलकंठ साहू को नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष एसपी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष एमएल ध्रुव, जिला महासचिव महेश कुमार ध्रुव, डमरूधर मांझी, बीएस नेताम, लक्ष्मण सिंह पैकरा, भूषणलाल ध्रुव, घनश्याम सिंह ध्रुव, टीआर ध्रुव, नाथूराम ध्रुव, जगदीश ध्रुव, चेतन सिंह दीवान, बीआर ध्रुव, देवेंद्र ध्रुव, गोवर्धन ध्रुव, दुलार ध्रुव, माधेश्वर ध्रुव, एके ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, लखन ध्रुव, ताराचंद ध्रुव, सोनेश्वर ध्रुव आदि उपस्थित रहे।