महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 10 अगस्त। मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह कल छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में बागबाहरा में संपन्न हुआ।
जैसे ही संसदीय सचिव का काफिला प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए पहुंचा यादव समाज के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात रावत नाचा नर्तक दल के द्वारा अगुवाई करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहां संसदीय सचिव श्री यादव के मुख्य अतिथि में उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत यादव समाज के आराध्य देव भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना से हुआ तत्पश्चात अतिथियों का औपचारिक स्वागत हुआ।
स्वागत के पश्चात शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें मगधा यादव समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान अपने उद्बोधन में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने यादव समाज के गौरवशाली इतिहास पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। श्री यादव ने कहा कि यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है हम भगवान कृष्ण चंद्र के वंशज हैं और राष्ट्र की रक्षा के लिए यादव समाज का जो योगदान है वह कभी भुलाया न जा सकेगा।
इस दौरान श्री यादव ने यादव समाज के वरिष्ठ जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पूर्व की भांति कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करने का निवेदन किया। पर समवेत स्वर में संसदीय सचिव श्री यादव के निवेदन को समाज के द्वारा स्वीकार किया गया और पूरा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने हेतु हाथ से हाथ मिलाने का आश्वासन दिया गया।
सर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव, कल्पना संतोष यादव बिंदेश्वरी यादव समति बाई यादव ऋषभ बगर्ती केनू राम यादव जोहन यादव सुंदर यादव राजेश यादव ऋषि राम यादव मदन लाल यादव हलधर यादव कार्तिक राम यादव दुर्गा यादव संतोष यादव हरिशंकर यादव मनोज कुमार यादव ,केसरी, हलधर यादव शरद कुमार हंसराज सहित मगरा यादव समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।