महासमुन्द

मनमत का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान
10-Aug-2023 3:17 PM
मनमत का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को दान

महासमुंद, 10 अगस्त। बिरकोनी निवासी मनमत बाई साहू (82 वर्ष) का मंगलवार सुबह निधन हो गया।  उनके बेटे ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज में दान कर दी। इससे मेडिकल स्टूडेंट्स पढ़ाई कर सकेंगे। 

मालूम हो कि मां मनमत के निधन के बाद उनके बेटे शिक्षक रमेश कुमार साहू ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने की कागजी कार्रवाई पूरी की है। इसके बाद शासकीय चिकित्सालय महासमुंद एनाटॉमी विभाग के अधिकारियों को उनका देह सौंप दिया। 

रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षा व जनकल्याण के प्रति उनकी मां का झुकाव था। उनका कहना है कि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के लिए इंसान के मृत शरीर की आवश्यकता होती है।


अन्य पोस्ट