महासमुन्द

अवैध रूप से शराब बेचने वाले 3 गिरफ्तार
09-Aug-2023 2:53 PM
अवैध रूप से शराब बेचने वाले 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अगस्त।
महासमुंद जिले के बलौदा पुलिस  ने शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।    बलौदा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरबोड़ा पालीडीह मार्ग रोड किनारे बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाशते हुए 3 आदमी घूम रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक पर पुलिस की टीम मौका मुआयना के लिए निकली और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनंत भोई उम्र 25 वर्ष, त्रिलोचन केवर्त उम्र 18 वर्ष, समारू भोई उम्र 40 वर्ष साकिन सभी सिरबोड़ा बताया। तीनों के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती2 हजार रुपए जप्त कर धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत थाना हिरफ्तार किया गया। 
 


अन्य पोस्ट