महासमुन्द
हाथियों ने रौंदी फसलें
09-Aug-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 अगस्त। बीती रात महासमुंद के ग्राम बड़ेसाजापाली सोसाइटी पारा तक हाथी पहुंचने की सूचना है। यहां के किसान गोपाल साहू समेत अनेक किसानों ने जानकारी दी है कि रात हाथियों का समूह उनके खेतों में आ पहुंचा था। हालांकि सुबह तक हाथियों का दल जंगल की ओर रवाना हो चुका था। लेकिन खेतों में हाथियों के पांवों निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। हाथियों से गांव के कई एकड़ खेतों में लगे धान के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे