महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कल 7 अगस्त 2023 को विश्व वाणिज्य दिवस के उपलक्ष्य में वाणिज्य मॉडल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम, द्वितीयए तृतीय एवं एम कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रतियोगिता में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ रीता पांडे ने उपस्थित सभी वाणिज्य मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उदबोधन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष अजय कुमार राजा ने अपने स्वागत उदबोधन में वाणिज्य विषय की महत्ता को बताते हुए वाणिज्य के विविध आयामों की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. रीता पांडे ने कहा कि प्रतिवर्ष मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में आगे रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना परचम लहराते हैं। डॉ मालती तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना ने वाणिज्य के समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं विभिन्न आकर्षक वाणिज्य मॉडल की प्रशंसा की। प्रोफ़ेसर डॉ ईश्वरी प्रसाद चेलक विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र ने कहा कि वाणिज्य दैनिक जीवन का बहुत ही उपयोगी विषय है। इसकी महत्ता को कम नहीं किया जा सकता है।
करुणा दुबे सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने अपने व्याख्यान में विज्ञान एवं वाणिज्य को जोड़ते हुए बतलाया कि विज्ञान के प्रयोगों को वाणिज्य में स्वीकार कर नए उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
ऋषभ तिवारी यूनिसेफ प्रभारी जिला प्रशासन महासमुंद ने वाणिज्य के क्षेत्र को पांच संकल्प के साथ अपनाने की अपील की। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त माडलों का निर्णय करुणा दुबे विभागाध्यक्ष विज्ञान संकाय, नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं नेक प्रभारी, दिलीप लहरे क्रीडा अधिकारी ने लिया।
महाविद्यालय से वाणिज्य मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में 8 मॉडल आए जिसमें एकल मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लीलेश साहू बीकॉम द्वितीय, दूसरा स्थान निधि श्रीवास्तव एमकॉम तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान श्याम सोनी बीकॉम वित्तीय वर्ष ने प्राप्त किया।
समूह मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंचल एवं समूह बीकॉम तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान केसरी एंड ग्रुप बीकॉम तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्रियांशु एंड समूह एमकॉम तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मनीषा प्रधान सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने किया। राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनबोध चौहान, सरस्वती सेठ, प्रियंका चक्रधारी, उदयन भारती, मनोज शर्मा,परवीन करीम, नम्रता तंबोली, योगेश साहू एवं वाणिज्य संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।