महासमुन्द

राहुल की सांसद सदस्यता बहाल, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
08-Aug-2023 2:33 PM
राहुल की सांसद सदस्यता बहाल, कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त।
राहुल गांधी कीसांसद सदस्यता बहाल होने की खुशी में महासमुंद कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर व कांग्रेसजनों ने जोरदार आतिशबाजी की। तत्पश्चात आम नागरिकों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर हार नहीं सकता। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में डा.रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,पिछड़ा महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,श्रम संनिर्माण सदस्य लक्ष्मी देवांगन, लता चंद्राकर कैलाश चंद्राकर,ममता चंद्राकर, राजू साहू,अनवर हुसैन,मोती साहू,प्रकाश अजमानी,टोमन सिंग कागजी,हितेश साहू,लीलू साहू,सुरेंद्र ठाकुर,मिंदर चावला, लहरी सिंह ठाकुर,कपिल साहू,भरत बुंदेला,विजय जाल इत्यादि अनेक नेताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर किया गया।
 


अन्य पोस्ट