महासमुन्द

युवती से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
08-Aug-2023 2:32 PM
युवती से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त।
सरायपाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ में पॉक्सो एक्ट के तहत एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार बीते महीने 7 जुलाई को प्रार्थिया ने थाने आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 जुलाई की रात्रि 2 बजे बुरी नीयत से गांव का मेलाराम कुर्रे घर के छत के रास्ते घर अंदर घुसकर मेरे बिस्तर के पास आकर मुझसे छेड़छाड़ कर रहा था। मेरे चीखने चिल्लाने पर मां- पापा जाग गए और आरोपी को छेड़छाड़ करते रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन मौका पाते ही आरोपी धक्का देकर भाग निकला था। 

प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर आरोपी मेलाराम कुर्रे के विरुद्ध थाना सरायपाली में धारा 458,354,भादवि 8 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं। 

इसी दौरान 7 अगस्त को ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी आशीष वासनिक के सूचना मिली कि आरोपी अपने ग्राम भीखापाली में कहीं छुपा हुआ है। इस सूचना पर सरायपाली थानास्टाफ रवाना हुए आरोपी के छुपे हुए ठिकाने पर दबिश देकर ग्राम भीखापाली में धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेलाराम कुर्रे (29 वर्ष) ग्राम भीखापाली को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 
 


अन्य पोस्ट