महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। सोमवार सुबह कोडार डैम के पास स्थित लकड़ी डिपो के सामने एक बस से 17 कुचलकर गायों की मौत के बाद बस का चालक फरार हो गया। थोड़ी देर बाद मृत सभी गायों को हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद महासमुंद के जेसीबी के सहयोग से घटनास्थल के पास स्थित तालाब के पास विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। कार्यकर्ताओं ने तुमगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ज्ञापन दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से सुमन सेन्द्रे प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ट,हिन्दू युवा वाहिनी एवं जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल, नगर सयोजक कान्हा प्रधान, जिला सह संयोजक दुर्गेश यादव, सामाजिक समरसता प्रमुख दुर्गेश पटेल, नरेश नायक जिला छात्र प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, सतीश ध्रुव, उमा शंकर जलक्षत्र, शोराब अग्रवाल, राजा अग्रवाल, ब्रजेंद्र प्रधान, तीरथ सेंद्रे, राहुल दुबे, राजू मानिकपुरी, समीर यादव, राहुल सोनवानी, तिलक जलक्षत्री, पूनम पटेल, आयुष सागर, राहुल आदि हिंदू युवा वहिनी एवं बजरंग दल के युवा साथी उपस्थित थे।
मालूम हो कि सोमवार की सुबह यह हादसा नेशनल हाइवे 53 में हुआ है। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महेंद्र ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर सरायपाली से रायपुर जा रही थी। इस दौरान सडक़ पर बैठे 17 मवेशियों पर बस चढ़ा दी। खबर है कि घटनास्थल पर ही 17 मवेशियों की मौत हो गई थी। तुमगांव पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने यात्रियों को दूसरे बस से रवाना किया।