महासमुन्द
डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
08-Aug-2023 2:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8अगस्त। अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने कल ग्राम पोटापारा सरायपाली में रोड पर डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टर पर कार्रवाई कर थाने के सुपुर्द किया। वाहन को ग्राम लम्बर से सिघोड़ा मुख्य मार्ग थाना सरायपाली में वाहन चालक रमेश सिहार ने लगभग 300 मीटर तक चलाया था। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर उपस्थित होकर वाहन मालिक भोजकुमार साव की उपस्थिति में ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण के निराकरण होने तक सुरक्षार्थ थाना सरायपाली में सुपुर्द किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे