महासमुन्द
जन सहयोग से विद्यालय भवन जीर्णोद्धार का संकल्प
06-Aug-2023 5:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 अगस्त। जिले के बसना विकासखंड के दूरस्थ अंचल में स्थित प्राथमिक विद्यालय बिलखण्ड में 3 भवन हैं, जिसमें 2 भवन अति जर्जर हालत में है। दोनों जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी निर्माण कार्य प्रारंभ होने में विलम्ब है। अभी बरसात का मौसम है। अत: इस भवन में आए दिन पानी रिसता एवं टपकता रहता है। बच्चों को बैठने हेतु बिल्कुल भी जगह नहीं है।
5 अगस्त को प्रधान पाठक ने नोडल प्राचार्य श्री ओगरे की अध्यक्षता में शाला विकास समिति, ग्रामवासियों एवं पालकों की विशेष बैठक आयोजित की। जिसमें पालकों एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने तत्काल जन सहयोग करके विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पालकों ने इस काम के लिए सहमति दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे