महासमुन्द

सुप्रीम कोर्ट से राहुल को राहत पर चंद्राकर ने किया स्वागत, कहा-सच्चाई की जीत हुई
06-Aug-2023 3:25 PM
सुप्रीम कोर्ट से राहुल को राहत पर चंद्राकर ने किया स्वागत, कहा-सच्चाई की जीत हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 अगस्त।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी को परेशान करने हरसंभव कोशिश की लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सच्चाई की जीत हुई है।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। यह लोकतंत्र और सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आम आदमी की आवाज है और इस देश के करोड़ों लोगों की आवाज बनकर संसद में आवाज बुलंद की थी। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार द्वारा राहुल गांधी को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी की आवाज को दबाने मोदी सरकार द्वारा षडयंत्र रचकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ  साजिश नाकाम होते जा रही है और उनका कद लगातार बढ़ रहा है। 

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में फिर आम जन की बुलंद आवाज गूंजेगी। संसद और सडक़ तक जनता के सवालों पर संग्राम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला दर्शाता है कि सरकार मनमाने तरीके से असंवैधानिक फैसले ले रही है। जिसको बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट