महासमुन्द

अपराधियों की शरण स्थली बनी महासमुंद कांग्रेस-डॉ. चोपड़ा
06-Aug-2023 3:21 PM
अपराधियों की शरण स्थली बनी  महासमुंद कांग्रेस-डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त।
पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अब महासमुंद कांग्रेस के नेता अपराधियों को संरक्षण देने वाले नेता के रूप में संपूर्ण प्रदेश में प्रसिध्दि प्राप्त कर रहे हंै। पूर्व एवं वर्तमान विधायक के गुट में इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन कितने अपराधियों को अपने गुट में शामिल कर अपने आपको बड़ा बाहुबली सिध्द कर सकें। 

आगे कहा कि शराब,रेत,भू माफिया की शरण स्थली बनी कांग्रेस अब सट्टा किंगों की भी शरण स्थली बन गयी है। महासमुंद में शराब के दो गुटों में प्रतिस्पर्धा और गैंगवार किसी से छिपा नहीं है। शहर अशांत हो चुका है। एक गुट को विधायक एवं दूसरे को पूर्व विधायक का खुला संरक्षण है। ग्रामवासियों को रेत माफिया द्वारा दी जाने वाली धमकी से महानदी के किनारे के गांव त्रस्त रहे हंै। अनेक बार रेत माफियाओं के कारण गांव में तनाव की स्थिति रही। शहर के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेताओं का अवैध कब्जा है। इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होना है।
 


अन्य पोस्ट