महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 5 अगस्त। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी संकल्प शिविर के आयोजन हेतु आज जोन व सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग बागबाहरा इसी विधायक कार्यालय में शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में हुई।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है इसी क्रम में संकल्प शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके लिए आज जोन व सेक्टर प्रभारियों की विशेष बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कार्यक्रम संबंधी जानकारियां और आवश्यक दिशा निर्देश जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी हुए हैं उनकी जानकारी दी गई।
जोन सेक्टर प्रभारियों की इस मीटिंग को कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार का कार्यकाल बेहतरीन रहा है जनता इस बात से बड़ी प्रसन्न नजर आ रही है।
और हमें हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
आगे श्री यादव ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही है जिसमें कार्यकर्ताओं को यथोचित सम्मान मिलता है आगे बढऩे के अवसर मिलते हैं, यहां भाई भतीजावाद का कोई स्थान नहीं है, जबकि आप उस तथाकथित धर्म के नाम में राजनीति करने वाली पार्टी की स्थिति देखें तो उस पार्टी के नेताओं में परंपरागत वंशवाद लगातार जारी है आज पिता यदि मंत्री है तो कल बेटा विधानसभा लड़ेगा और मंत्री बनने की कतार में खड़ा हो जाएगा जबकि यह कांग्रेस पार्टी अपने मजबूत और जुझारू कार्यकर्ताओं को मौका देती है।
आगे श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रसन्न है और आप लोगों को इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी की बागडोर थामने है और फिर से एक बार कांग्रेस पार्टी की संपूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनानी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद कोमाखान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल वरिष्ठ आदिवासी नेता मनोहर सिंह ठाकुर बसंता ठाकुर गणेश शर्मा सेतराम बघेल विष्णु महानंद ताम्रध्वज बघेल लखबीर छाबड़ा केजू चक्रधारी नवनीत सलूजा मंता यादव संतोष यादव सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर और लेखराम दीवान पूनम मानिकपुरी किशोर सोनवानी गिरिराज नेताम आसाराम बांधे लालाराम मांझी रेखाराम बाघ देवेश साहू हरिशंकर यादव पवन साहू युगल यादव किशोर चतुर्वेदी कोमल महानंद अनमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण जोन प्रभारी गण सेक्टर प्रभारी गण उपस्थित रहे।