महासमुन्द
बारिश-तेज हवा, सडक़ पर पेड़ गिरा
02-Aug-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 अगस्त। महासमुंद जिले में आज सुबह से बारिश जारी है। कभी तेज तो कभी धारे-धीरे। हवाएं भी चल रही हैं। इसके चलते झलप से बागबाहरा मुख्य मार्ग पचरी के पास आज बीच सडक़ पर पेड़ गिर पड़ा। थोड़ी देर तक वहां से आवाजाही बंद रही, लेकिन पेड़ को हटाने के बाद रास्ता बहाल हो गया। इस बारिश को किसान धान की खरीफ फसल के लिए बहुत ही उपयोगी बता रहे हैं। जिले में अब तक 495.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे