महासमुन्द

हेपिटाइटिस बी एक बीमारी है जो लीवर में सूजन होने का कारण बनता है
30-Jul-2023 3:39 PM
हेपिटाइटिस बी एक बीमारी है जो लीवर में सूजन होने का कारण बनता है

सीएचसी सरायपाली में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी कुदेशिया, बी एम नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहन लाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। जिसमें बीएमओ डॉ. बी बी कोसरिया ने बताया कि अमेरिकन चिकित्सक डॉक्टर बारूक सैमुअल ब्लमबर्ग ने 1967 में हेपेटाइटिस बी का खोज कर पहला हेपेटाइटिस बी का टीका विकसित किया। जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि और योगदान को याद करने के लिए 28 जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हेपिटाइटिस बी एक बीमारी है जो लीवर में सूजन होने का कारण बनता है और बाद में लीवर की विफलता व यकृत कैंसर का कारण बनता है।

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है जो कि हेपेटाइटिस ए बी सी डी ई के नाम से जाना जाता है। जिसमें हेपेटाइटिस बी सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। हेपेटाइटिस होने का मुख्य कारण शरीर में संक्रमण, अधिक अल्कोहल का सेवन, दूषित खान पान, संक्रमित रक्त चढ़ाने से होता है। इसी कड़ी में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का उद्देश हेपेटाइटिस बी के प्रति आम नागरिको में जागरूकता पैदा करना है। वर्ष 2030 तक हेपेटाइटिस का उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष 2023 के लिए थीम वन लाइफ , वन लीवर रखा गया है। इस बीमारी से बचाव का एक ही कारगर उपाय है कि अपने बच्चे को जन्म के तुरंत बाद हेपेटाइटिस बी का जीरो डोज अवश्य लगवाएं एवम् संक्रमित सीरिंज निडिल का उपयोग नहीं करें। पर्सनल रेजर का ही उपयोग करें। टैटू और नाक कान में छेद करवाने में लापरवाही न करें। 
 


अन्य पोस्ट