महासमुन्द

बार अभ्यारण्य के रामपुर में एक और काला हिरण मारा गया
29-Jul-2023 9:07 PM
बार अभ्यारण्य के रामपुर में एक और काला हिरण मारा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 29  जुलाई।
नगर के समीप बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर चारागाह कक्ष क्रमांक 127 में कल एक और नर काले हिरण का मौत हो गई।

ज्ञात हो कि बार नवापारा अभ्यारण्य में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अन्य प्रांतों से करीब सैकड़ा भर काले हिरण लाये गए थे, परन्तु विभागीय लापरवाही से ये हिरन लगातार मारे जा रहे हंै।

कल रात बार अभ्यारण्य में एक और काला हिरन की मौत का मामला सामने आया है। जानकारों  के अनुसार काले हिरण की मौत बीती रात का होना बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों से मिलने के बाद घटना की पूरी जानकारी के लिए अभ्यारण्य अधिकारियों से ‘छत्तीसगढ़’ ने सम्पर्क का प्रयास किया गया, परन्तु इस संबंध में बार रेंज के प्रभारी रेंजर जीवन लाल साहू का मोबाइल बजता रहा, परन्तु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

अभ्यारण्य अधीक्षक आनन्द कुदरिया भी कवरेज के बाहर थे, लिहाजा उनसे भी चर्चा नही हो पाई। वहीं संबंधित डॉक्टर वर्मा को भी मोबाइल से सम्पर्क का प्रयास किया, परन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया। वहीं संबंधित बीटगार्ड नरेन्द्र ठाकुर ने भी मोबाइल रिसीव नहीं किया।
 
बार अभ्यारण्य प्रदेश का महत्वपूर्ण अभ्यारण्य माना जाता है, परन्तु यहां पदस्थ अफसर अक्सर मुख्यालय से बाहर रहते हैं, जिससे क्षेत्र में शिकारी भी बेख़ौफ़ शिकार को अंजाम दे रहे हैं। यहां आम लोगों को उसी शिकार की जानकारी मिल पाती है जो ग्राम के आसपास वन्य प्राणी मृत अवस्था में मिलते है। जंगल के अंदर हो रहे शिकार की जानकारी बाहर आ ही नहीं पाती।

बहरहाल उक्त काले हिरण की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।


अन्य पोस्ट