महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार महासमुंद में सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल सहायता केन्द्र का शुभारंभ डॉ. विमल चोपड़ा ने किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सहारा इंडिया में जमा पैसे के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ने गंभीरता दिखाई है। जिसके कारण कुछ लोगों के धन की वापसी हुई। सहायता केन्द्र के खुलने से महासमुंद सहित आस पास के ग्रामीण अंचल के निवेशक आसानी से अपना बाण्ड एवं अन्य दस्तावेज अपलोड करके अपना भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। सहारा पीडि़त कल्याण संघ के प्रदेश प्रवक्ता पंकज सोनी ने एक ज्ञापन डा. विमल चोपड़ा को सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की है कि रजिस्टर्ड निवेशकों को पूर्व में जमा किए गए जमाधन के अनुपात के आधार पर उसे भुगतान किया जाना निवेशक हित में श्रेयकर एवं लाभकारी होगा।
इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, हनीष बग्गा,विक्की गुरूदत्ता, जितेन्द्र साहू, भरत खत्री, गोविन्द ठाकुर, दुर्गेश यादव, जिलाध्यक्ष राकेश सोनी, उपाध्यक्ष संतोष चन्द्राकर,सलाहकार टेमन्न चन्द्राकर, निर्मला चन्द्राकर, श्वेता गुप्ता, सरोजनी सेन, मीना चन्द्राकर, बालकृष्ण शर्मा, सत्य नारायण ठाकुर, चन्द्रकला चन्द्राकर,लक्ष्मी अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, कल्याणी यादव सहित अन्य निवेशक साथी उपस्थित थे।