महासमुन्द

फसल बीमा को लेकर सांसद चुन्नीलाल ने सदन में रखी बात
29-Jul-2023 8:54 PM
फसल बीमा को लेकर सांसद चुन्नीलाल ने सदन में रखी बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जुलाई। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र में भाग लिया और क्षेत्र के किसानों की समस्या को सदन में रख सभी का ध्यानाकर्षण कराना चाहा। शोर शराबे के कारण सांसद श्री साहू अपनी बात कह नहीं पाए और नियम 377 के अधीन अपने विषय को सदन के पटल पर रखा।

वहां सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा जब से प्रारंभ की गयी है तब से मेरे लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय महासमुंद जिले के सीमावर्ती विकासखंड जैसे बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में अल्पवर्षा सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता मिली है। कर्ज के बोझ से किसान मुक्त हुए है लेकिन वर्ष 2023.24 के लिए अब तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पोर्टल प्रारंभ नहीं किए जाने के कारण किसान बीमा नहीं करा पाये हंै। बीमा नहीं होने की स्थिति में किसानों को भविष्य में प्राकृतिक आपदा जैसे अल्पवर्ष सूखे से भारी अधिक नुकसान हो सकता है। अत: केन्द्र सरकार से गुजारिश है कि उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ शासन से समन्वय कर फसल बीमा योजना पोर्टल की व्यवस्था कराई जाए जिससे वंचित किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद फसल बीमा पश्चात उचित लाभ मिल सकें।


अन्य पोस्ट