महासमुन्द
महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में पौधारोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में वनस्पति शास्त्र विभाग और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में वृक्षारोपण के साथ भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की थीम वन और आजीविका लोगों और ग्रह को कायम रखना विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में डॉ.रीता पांडे प्राचार्य ने कहा-वैदिक काल से वर्तमान काल तक प्रकृति के बारे में चेतना को विस्तार से बताया और छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने का संदेश दिया। अजय कुमार राजा नोडल अधिकारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय महासमुंद ने कोविड-19 का उल्लेख करते हुए ऑक्सीजन की कमी पर चर्चा कर वृक्षारोपण पर बल दिया।
डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान ने प्रकृति संरक्षण के लिए घर से ही बागवानी की शुरुआत कर पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी देने के लिए आह्वान किया। डॉ नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सतत विकास को विस्तार से समझाया।
डॉ. ईश्वरी प्रसाद चेलक विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र ने प्रकृति को जीवन का अनिवार्य अंग बताकर उसे संरक्षित करने की दिशा पर प्रभावपूर्ण प्रकाश डाला। डॉ. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी ने बताया कि छोटे-छोटे कार्य करके प्रकृति में व्याप्त असंतुलन को कैसे कम करें। राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक दिन अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर पौधारोपण और प्रकृति के संरक्षण में अवश्य सहयोग करें इससे स्वास्थ्य और मन पर विशेष प्रभाव पड़ता है।
दिलीप कुमार बढ़ाई विभागाध्यक्ष भूगोल ने आईयूसीएन के गठन के उद्देश्य एवं वर्तमान प्रकृति अशुद्ध असंतुलन को समझाते हुए एक पौधा लगाकर संरक्षण कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने हेतु आह्वान किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के डा. अजय कुमार देवांगन विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस, सरस्वती सेठ सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र, केसर चंद बनपाल सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, मोरध्वज कन्नौजे, अर्शिन सालोमन, छाया साहू, वर्षा गजेंद्र,नीलम यादव, कनुप्रिया साहू, पूजा सेन, शिखा टण्डन, कुंदन चंद्राकर, पोषण साहू आदि वनस्पति शास्त्र विभाग एवं भूगोल की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।