महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। महासमुंद नगर पालिका वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद मनीष शर्मा ने आवारा कुत्तों को शहर में मुहिम चलाकर खदेडऩे के लिए लिखित आवेदन नगरपालिका के सीएमओ को दिया है। साथ ही पालिकाध्यक्ष राशि महिलांग को मौखिक रूप से अवगत कराया है।
उन्होंने कहा है कि शहर में आवारा कुत्ते सडक़ों पर झुंड में घूम रहे हैं।
मौका देखते ही राहगीरों को भौंकने व काटने के लिए झपटने लगते हैं। कई बार कुत्ते के हमले से राहगीरों को चोटिल होना पड़ रहा है। शहर के लोग कुत्तों को लेकर दहशत में हैं।
शहर का ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां आवारा कुत्तों का झुंड न मंडराता हो।
शहर की हर गली में जहां तहां आवारा कुत्ते झुंड में घूम रहे हैं। जिन पर अंकुश नहीं लग रहा है। आवारा कुत्तों की वजह से लोगों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। जैसे ही लोग घर से बाहर कदम रखते हैं। कुत्ते भौंकना चालू कर देते हैं।
कोई अनजान व्यक्ति वार्ड या गलियों में प्रवेश करता है, तो कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं। छोटे बच्चों को देखते ही फ ौरन काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। भूखे व खूंखार आवारा कुत्तों से बचना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।