महासमुन्द
हाई स्कूल लाफीन खुर्द प्रांगण में पौधारोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला स्थानीय संघ महासमुंद के तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल लाफीन खुर्द के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, विशिष्ट अतिथि ऐत राम साहू जिला मुख्य आयुक्त, ग्राम समिति अध्यक्ष लोमस साहू, सरपंच देव कुमार टंडन, शाला प्रबंध समिति सदस्य संतोष कुमार साहू, तोष कुमार साहू विधायक प्रतिनिधि लीलू साहू, सांसद प्रतिनिधि नामदेव साहू, तेज कुमार साहू, संतोष साहू की गरिमामय उपस्थिति में लीलाधर सिन्हा विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बच्चों और शिक्षकों ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर विनोद चंद्राकर ने बच्चों से कहा कि ग्रीष्म ऋतु में आप लोग जो भी मौसमी फल खाते हैं, उसके बीज को सुखा कर एकत्रित करके रखना और जब बारिश हो जाय तो उन बीजों को अपने गांव के बाहर खेत या सडक़ किनारे छोड़ देना। उन बीजों से पौधा उगेगा, उसे सहेजना।
ऐत राम साहू ने कहा कि पौधों को बच्चों की तरह देख भाल करना होता है। हमको केवल वृक्षारोपण नहीं करना है, उसकी देखभाल करना जरूरी है। ये जब पेड़ बन जाएंगे तो हमें छाया देंगे। आयोजक स्थानीय संघ अध्यक्ष कौशलेंद्र वैष्णव ने सभी अतिथियों को आस्वस्त किया कि हम लोग पौधा लगा रहे हैं इसे बीच बीच में आकर विद्यालय के बच्चों स्कूल स्टाफ के साथ सरंक्षण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन तुलेन्द्र सागर जिला सहसचिव ने किया। स्थानीय संघ द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विकास खण्ड के कौशलेंद्र वैष्णव अध्यक्ष, लीलाधर सिन्हा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, हिना ढालेन सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जागेश्वर सिन्हा बी आर सी सीए डी ओ सी कमल लुनिया, लता वैष्णव सचिव स्थानीय संघ,भारत सिंह साहू प्राचार्य, उत्तम वर्मा, राम कुमार साहू जिला सचिव आदि ने वृक्षारोपण किया।