महासमुन्द

नव मतदाता संपर्क अभियान में दिखा युवाओं का उत्साह-चंद्राकर
29-Jul-2023 2:45 PM
नव मतदाता संपर्क अभियान में दिखा युवाओं का उत्साह-चंद्राकर

कहा अपने मत का प्रयोग अवश्य करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जुलाई। महासमुंद विधानसभा अंतर्गत तुमगांव सिरपुर मंडल के ग्राम गढ़सिवनी के बूथ योजनाओं को ग्रामीणों व नव मतदाताओं के क्रमांक 17 एवं 18 में भाजपा के राहुल चंद्राकर ने संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने बताया कि आगामी विस चुनाव को लेकर यह मतदाता संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान व सबका साथ सबके विकास की अवधारणा को लेकर मतदाताओं से संपर्क का अभियान जारी है।

इस दौरान श्री चंद्राकर ने नव मतदाताओं को उनके मताधिकार से संबंधित जानकारी दी। मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया। नव मतदाता संपर्क अभियान के दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास चंद्राकर, बूथ प्रभारी रवि सोनकर,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डिगेश साहू, भानु साहू, अनिल सोनकर, अश्वनी सोनकर, सूरज सोनकर, गेंदलाल पुष्पाकर, दीपक चंद्राकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट