महासमुन्द
मृतक किसान के परिजनों से मिलने छुईहा पहुंचे संसदीय सचिव
29-Jul-2023 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 जुलाई। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छुईहा निवासी मृतक कृषक कन्हैया लाल सिन्हा के परिजनों से मुलाकात करने संसदीय सचिव विधायक द्वारिकाधीश यादव छुईहा पहुंचे।
छुईहा पहुंचकर संसदीय सचिव श्री यादव ने स्वर्गीय श्री सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की साथ ही साथ परिजनों को ढाढस बंधाया।ठ्ठवहीं स्वर्गीय श्री सिन्हा के परिजन जिनमें प्रमुख रूप से उनकी पत्नी मिलवंतिन सिन्हा, पुत्र भागीरथी सिन्हा से बातचीत करते हुए उक्त दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और शासन के द्वारा उनके परिजनों को उचित मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे