महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 जुलाई। बीते दिनों खल्लारी विधानसभा के ग्राम छुहिया में कन्हैयालाल सिन्हा की वोल्टेज व कर्ज के दबे तले फसल बर्बाद को लेकर आत्महत्या के मामले को लेकर खल्लारी विधानसभा के भाजपा द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव दोपहर 12 से 3 बजे तक किया गया एसडीएम घेराव के पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें ब्रिगेड कर रोक दिया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने झलक चौक से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन खिलाफ विरोधनारा प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस द्वारा उन्हें बेरीकैट कर एसडीएम कार्यालय के समीप ही उन्हें रोक दिया लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचने हेतु अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता बेरीकैट के आगे बैठकर कलेक्टर के आने की मांग करते रहे जिसके बाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाए।
इस मौके पर पूर्व विधायक वह मंडल अध्यक्ष द्वारा संबोधित करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उन्हें उसे कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये शामिल रहे पूर्व विधायक प्रितम सिंह दीवान परेश बागबाहरा जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू जिला मंत्री शंकर तांडी जिला विधानसभा के पांचों मण्डल अध्यक्ष धरम दिवान भेखलाल सागर चन्द्राकर प्रितम साहू प्रेम साहू पिलेश्वर पटेल जिला पंचायत सदस्य महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्कानरेश चन्द्राकर जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चन्द्राकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू नरेश चन्द्राकर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आबिद कुरैशी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चन्द्राकर मण्डल महामंत्री सत्तू तांडी हरमीत बग्गा पूनम चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि हितेश चन्द्राकर मण्डल उपाध्यक्ष गण चन्द्रशेखर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।