महासमुन्द

जंगल में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार
29-Jul-2023 2:24 PM
जंगल में जुआ खेलते  8 गिरफ्तार

महासमुंद, 29 जुलाई। कोमखान पुुलिस ने जंगल में जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
थाना कोमखान पुुलिस को 27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कोमाखान क्षेत्र के ग्राम खैरटखुर्द सालिहा जंगल में ताश खेल रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक पर सायबर सेल एवं थाना कोमाखान की संयुक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। जंगल में रेड की इस कार्रवाई में गामा राजपूत (39 वर्ष) सुनसुनिया, अंकित अग्रवाल (28 वर्ष) बागबाहरा, रोहित साहू (44 वर्ष) खैरटखुर्द, कफ ील पासा (34 वर्ष) बागबाहरा, देव कुमार (38 वर्ष) महासमुंद, भोजराम पटेल (55 वर्ष) बागबाहरा, चन्द्रकुमार (50 वर्ष) तेंदुकोना, नंदकुमार साहू (42 वर्ष) खैरटखुर्द गिरफ्तार हुए। उसके संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 19 हजार 120 रुपए, 4 नग मोबाइल, 3 नग मोटसाइकिल बरामद किया गया है। सभी के खिलाफ बागबाहरा थाने में खान महासमुंद में अपराध धारा जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की संशोधित धारा 32 के तहत् कार्रवाई की गई है। 
 


अन्य पोस्ट