महासमुन्द

अलग-अलग मामले में अवैध शराब जब्त, दो हिरासत में
28-Jul-2023 7:55 PM
अलग-अलग मामले में अवैध शराब जब्त, दो हिरासत में

महासमुंद, 28 जुलाई। थाना बागबहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी डाक्टर कमार एवं अजय कमार को गिरप्तार किया है। दोनों से कुल 17 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब जप्त किया गया है।

26 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी डाक्टर कमार उम्र 22 साल साकिन कोलपदर थाना पटेवा जिला महासमुंद के घर दबिश दी। वहां उनके कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन 5-5 लीटर धारिता वाली में भरी हुई लगभग 4-4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जुमला शराब कीमती 1600 रुपए बरामद किया। डाक्टर कमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दूसरे मामले में 26 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम पठारीमुडा कमारडेरा जाने वाले मोड़ के पास आरोपी अजय कमार (24 वर्ष) रामपुर थाना पटेवा हाल ग्राम पठारीमुठा कमारडेरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के घर दबिश दी। यहां उनके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 10 लीटर वाली में भरी हाथ भठ्ठी महुआ शराब 9 लीटर कीमती 1800 रुपए को समक्ष गवाहन कब्जा कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट