महासमुन्द

जमीन बंटवारा पर दो पक्षों में मारपीट
27-Jul-2023 4:12 PM
जमीन बंटवारा पर दो पक्षों में मारपीट

महासमुंद, 27 जुलाई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभठ्ठी में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ  थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है। 

रोहित साव ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी मां लक्ष्मी बाई साव उसके पास रहती हैं। जिसके नाम पर एक एकड़ जमीन है। इसी बात पर रोहित का बड़ा भाई मोहित साव मां की जमीन में आधा बंटवारा दो कहकर आये दिन विवाद करता है। बीते 24 जुलाई की शाम रोहित घर के बाहर खड़ा था। तभी रोहित का भाई मोहित साव, भाभी मदना साव, भतीजा नयन साव मां के जमीन में आधा हिस्सा मुझे भी दो, तुम अकेले खा रहे हो कहकर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। बंटवारा नहीं दोगे तो जान से मार देंगे कहा।  पुलिस ने दोनों की शिकायत के बाद 294, 323, 34,506 भादवि के तहत अपराध कायम किया है।
 


अन्य पोस्ट