महासमुन्द
मणिपुर की घटना शर्मनाक -महिला कांग्रेस
26-Jul-2023 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 जुलाई। मणिपुर में हुए महिलाओं के साथ अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गा सागर ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और मणिपुर की घटना को बहुत अधिक शर्मनाक बताते हुए दु:ख वक्त किया है। इस अवसर पर सरस्वती यादव, रीमा यादव, सुशीला बारीक आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
हज यात्रियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्वागत
महासमुंद,26 जुलाई। शहर के हज यात्री अपनी यात्रा करने के बाद सोमवार को महासमुंद पहुंचे। रात्रि 8 बजे हाजी हैदर खान कादरी और उनकी अहलिया हज्जन यासमीन खान कादरी द्वारा हज के सारे अरकान पूरे कर अपनी सर जमीन महासमुंद में वापस आने पर समाजजनों द्वारा इस्तेकबाल किया गया। सुमित बाजार के पास नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने इन दोनों हाजियों का इस्तकबाल किया।
यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे