महासमुन्द

अछोली से भोरिंग मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चों का चक्काजाम
26-Jul-2023 2:52 PM
अछोली से भोरिंग मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चों का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जुलाई। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली से भोरिंग मार्ग जर्जर है। इससे नाराज़ स्कूली बच्चों ने कल चक्काजाम कर दिया।

बच्चों का कहना है कि सडक़ खराब होने की वजह से स्कूल आने-जाने भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अत: इसे शीघ्र बनवाएं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल डीडी बिल्डर को रोड रिपेयरिंग करने के निर्देश देने तथा जल्द से जल्द पक्का रोड बनाने का आश्वासन मिलने के बाद बच्चों ने सडक़ को आवाजाही के लिए बहाल किया।


अन्य पोस्ट