महासमुन्द
जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
24-Jul-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जुलाई। बीते 21 जुलाई की रात्रि मुखबिर के जरिए सूचना मिली की थाना कोतवाली अंतर्गत बढ़ई पारा रेलवे पटरी किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति रुपए पैसे की हार जीत का दांव लगा कर काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों रामजी सांवरा निवासी बेल्दार पारा, राजू साहू निवासी गंजपारा एवम मनहरण ध्रुव निवासी बढ़ई पारा महासमुंद को पकड़ा। आरोपियों के पास से बावन पत्ती ताश एवम 1940 रुपए नगदी रकम बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 3-2 के तहत आरोप पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे