महासमुन्द

छत्तीसगढ़ को भारत वर्ष में ही नहीं पूरे विश्व में नई पहचान मिली-मुकेश
23-Jul-2023 2:40 PM
छत्तीसगढ़ को भारत वर्ष में ही नहीं पूरे विश्व में नई पहचान मिली-मुकेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा , 23 जुलाई। 
खुटेरी में राजीव युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया। मुकेश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य आतिथ्य में ग्राम खुटेरी ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेलकूद संस्कृति सभ्यता को बचाए रखने के लिए जो काम किया गया है, बहुत सरहनीय है। छत्तीसगढ़ का भारत वर्ष में ही नहीं पूरे विश्व में नई पहचान एवं सम्मान मिली है, जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार किया, साथ ही किसानों की कर्ज माफी, 2640 रुपए में धान खरीदी भूमिहीन कृषक मजदूरों को सालाना 7000 रु., बेरोजगार युवा युवतियों को महीना 2500 रु., नरवा गरुवा घुरवा बारी योजना के माध्यम से गोबर खरीदी गोमूत्र खरीदी एवं महिला समूह के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट सुपर कंपोस्ट खाद का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे महिलाओं को भी उचित रोजगार प्राप्त हुआ है और इस वर्ष नवंबर में धान खरीदी प्रारंभ होगी तो किसानों से प्रति एकड़  20 क्विंटल एवं 2800  की दर से धान की खरीदी करने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  का किसानी के प्रति ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर करनसिंह दीवान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा श्लेखराम दीवान  विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब खल्लारी  बूढ़ेश्वर डडसेना  वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम धंधी  सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी  देवराज साह ठाकुर  सरपंच ग्राम पंचायत अरंड पवन साहू  उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत घोंच रैनु नेताम रतनू ध्रुव नरेंद्र ध्रुव हंसराज निषाद चंचल सिन्हा  उप सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी मनीराम साहू पालूराम पटेल डोलामनी साहू  शिक्षक पारलेश्वर पटेल जी शिक्षक अनीता बरिहा  शिक्षिका कृष्णा ध्रुव अध्यक्ष राजीव युवा  मितान क्लब खुटेरी अपने साथी सदस्य एवं ग्राम खुटेरी के वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट