महासमुन्द
ड्रेसर ग्रेड-01 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, दावा-आपत्ति 3 तक
22-Jul-2023 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जुलाई। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ड्रेसर ग्रेड.01 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का आवश्यक स्क्रूटनी उपरांत कम्प्यूटर पर डाटा एंट्री किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से लिखित रूप में आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति 3 अगस्त शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दावा.आपत्ति रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में जमा कर सकते हंै। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा.आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं दावा.आपत्ति निराकरण पश्चात अनंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी दावा.आपत्ति सूची जिले के वेबसाइट पर या कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे