महासमुन्द
स्कूली बच्चों की मुख्यमंत्री से अपील, अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग बनवा दीजिए
22-Jul-2023 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इसमें पानी भरा रहता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतें आती हैं।
स्कूली बच्चों ने सीएम बघेल से अपील की है कि अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग खराब है, कृपया बनवा दीजिए। हमारे स्कूल ड्रेस, जूते गीले हो जाते हंै। राहगीरों का भी बुरा हाल है। सडक़ में जगह-जगह जलभराव और गंदगी है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। जबकि इस खस्ताहाल सडक़ से पैदल निकलना भी दूभर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे