महासमुन्द
जहां मेडिकल कॉलेज वहां जरुरी है नर्सिंग कॉलेज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई। जिले में सौ सीटर नर्सिंग कॉलेज की मंजूरी के बाद संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा है कि महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज के लिए राज्य सरकार की मंजूरी पूरे जिले के लिए एक बड़ी सौगात है। कॉलेज की मंजूरी संबंधित जानकारी विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में देते हुए उन्होंने कहा कि यह कॉलेज 100 सीटों वाला होगा। मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग में नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कॉलेज में अगले साल से प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे शुरु से शासन-प्रशासन का नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विनोद चंद्राकर के मुताबिक-सौ सीटर नर्सिंग कालेज के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे नर्सिंग कोर्स कर रहीं नर्सें निजी अस्पतालों में रोजगार पा सकेंगी। अभी मेडिकल कॉलेज में इससे संबंधित आदेश मिलते ही नर्सिंग कॉलेज के लिए हॉस्टल सहित यहां की सुविधाओं को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक जहां मेडिकल कालेज है, वहां नर्सिंग कॉलेज की आवश्यकता होती है। दरअसल प्रदेश में प्रतिवर्ष 1 हजार नए चिकित्सक मेडिकल कॉलेजों से निकलते हैं। लेकिन इसके विरुद्ध नर्सों को संख्या काफी कम है। फलस्वरूप शासकीय अस्पतालों में नर्सेस की कमी हो जाती है तथा अस्पतालों को सामान्य बेडसाइड असिस्टेंट नर्सों से ही काम चलाना पड़ता है। चूंकि महासमुंद सहित प्रदेश के 3 स्थानों पर मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद अब भविष्य में नसों की सर्वाधिक आवश्यकताओं को देखते नर्सिंंग कालेज खुलेगा लेकिन फिलहाल लिखित आदेश नहीं आया है।
मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी प्रोफेसर डा. वर्मा ने बताया कि जहां मेडिकल कॉलेज होता है, वहां हर हाल में नर्सिंग कॉलेज की आवश्यकता होती है। अत: यहां भी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। आदेश आने के बाद ही सेटअप की जानकारी की सामने आएगी। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। चालू सत्र में कॉलेज को लेकर काम शुरू होने की उम्मीद काफ ी कम है।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक चिकित्सा जैसे 4 सालों में ये पढ़ाई कराई जाती है। चार वर्षों के कोर्स में नर्सिंग छात्र-छात्राओं को एनाटोमी, फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन, बायोकेमिस्ट्री, थ्योरी एंड प्रैक्टिकल साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सोशियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी और जेनेटिक्स, मेडिकल सर्जिकल, नर्सिंग कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग, मेन्टल हेल्थ नर्सिंग, मिडवाइफरी और ऑब्स्टेट्रिकल नर्सिंग, मैनेजमेंट ऑफ नर्सिंग सर्विसेज एंड एजुकेशन रिसर्च प्रोजेक्ट इत्यादि कोर्स कराए जाते हैं। इंजेक्शन लगाना, भाव पर पट्टी करना अंडरग्रेजुए, नर्सिंग कोर्स है, जिसमें फि जियोथेरेपी, डॉक्टर के अनुपस्थिति में इंटर्नशिप भी करनी होती है।
नर्स का काम मरीज की देखभाल जैसे काम नर्स द्वारा ही डॉक्टर के सहायक के रूप में भी काम किये जाते हैं। नर्सिंग 4 साल का एक करते हुए मरीजों की देखभाल करते हैं।