महासमुन्द

राजस्व रिकॉर्ड की शुद्धता के लिए बी-1 का पठन
20-Jul-2023 9:49 PM
 राजस्व रिकॉर्ड की शुद्धता के लिए बी-1 का पठन

महासमुंद, 20 जुलाई। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में किसानों एवं खातेदारों के राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक त्रुटि सुधार हेतु बी.1 पाठन के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत महासमुंद तहसील के हल्का पटवारियों के द्वारा 18.19 जुलाई को महासमुंद तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व अभिलेखों के शुद्धता हेतु बी 1 का पठन-पाठन किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने बताया कि किसानों की मौजूदगी में बी 1 के पठन करने से किसानों एवं खाता धारियों को अपने जमीन के रिकॉर्ड में कुछ त्रुटि की जानकारी मिली। साथ ही फौत हुए भूमि स्वामी के विधिक वारिसानों का नाम दर्ज किया जा रहा है। यह अभियान किसानों एवं आम जन के लिए काफी लाभप्रद सिद्ध हो रहा है तथा अनेकों किसानों एवं खातेदारों ने इसका लाभ लिया है।

इस तरह के पठन.पाठन से किसान अपने राजस्व रिकॉर्ड का मिलान कर आश्वस्त हो रहें हैं तथा यदि कहीं त्रुटि है तो सुधार हेतु आवदेन देकर अभिलेख दुरूस्त करवा रहे हैं।


अन्य पोस्ट