महासमुन्द
पार्षद निधि से वार्ड के लोगों को डस्टबिन वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई। स्वच्छता का संदेश घर-घर में फैलाने के उद्देश्य को लेकर वार्ड पार्षद महेंद्र जैन की निधि से वार्ड नंबर 20 के नागरिकों को डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम सांसद चुन्नी लाल साहू, पालिका परिषद महासमुंद की अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में वार्ड पार्षद महेंद्र जैन की उपस्थिति में कल प्रारंभ किया गया।
इस दौरान नागरिकों को डस्टबिन का वितरण किया गया। इस अवसर पर संासद चुन्नीलाल साहू ने वार्ड के नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसे हम सबको मिलकर करना है। इससे हमारा महासमुंद ही नहीं, बल्कि हमारा राज्य और हमारा देश स्वच्छ रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने सभी लोगों से डस्टबिन में घर से निकलने वाले कचरा को एकत्रित कर प्रतिदिन आने वाले स्वच्छता मित्रों को देने की अपील की। इसका उपयोग सामान रखने के लिए नहीं करने कहा।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आव्हान किया डस्टबिन वितरण के समय सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कौशल्या बंसल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा साहू, निरंजना शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, महेंद्र सिक्का, अरविंद प्रहरे, विकी गुरुदत्ता, मधु यादव, लक्ष्मी साहू, जितेंद्र साहू, वार्ड के नागरिक शिव राठौर, रविन्द्र जैन, अमरकांत अग्रवाल, राजश्री ठाकुर, मीना गुप्ता,इंद्राणी चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, रमेश साहू, मयंक चंद्राकर, अरिश अनवर, युवराज साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।