महासमुन्द
जॉब कंसल्टेंसी के कार्यालय का शुभांरभ
18-Jul-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 जुलाई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के कचहरी चौक के पास सोमवार को श्योर जॉब कंसल्टेंसी के कार्यालय का शुभांरभ किया। यहां बेरोजगारों को विभिन्न प्राइवेट सेक्टर के लिए जॉब दिलाने आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे।
जॉब कंसल्टेंसी के कार्यालय से जुड़े लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि महासमुन्द जिले का पहला जॉब कंसल्टेंसी है जहां महासमुंद जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में निवासरत बेरोजगार युवक-युवतियों के लिये रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जावेगा। इस दौरान आवेज खान सहित जॉब कंसल्टेंसी के प्रदीप साहू व भेखराम साहू, विकास साहू, लकी साहू, गुलशन साहू मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे