महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 जुलाई। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के छात्र-छात्राएं स्वीमिंग और हॉर्स राइडिंग सीख रहे हैं। बीते 12 जून से 45 दिवसीय प्रशिक्षण रिवरडेल वल्र्ड स्कूल पिटियाझर महासमुंद में संचालित हैं, जिसमें 20 छात्र एवं 20 छात्राएं कुल 40 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इसी प्रकार हॉर्स राइडिंग में 10 छात्र एवं 10 छात्राएं कुल 20 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण का समय प्रात: 5.30 बजे से 7.30 तक निर्धारित है। निर्धारित समय पर छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नोडल अधिकारी जिला खनिज संस्थान न्यास महासमुंद को बनाया गया है।
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि जिला महासमुंद के सौजन्य से प्रशिक्षण हेतु इस संस्था को चयनित करने पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा प्रबंधन एवं संचालन समिति को मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, हिमांशु भारतीय सहायक संचालक एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी, संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, सहायक संचालक एम.जी.एस.सतीश नायर, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक कमल नारायण चन्द्राकर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, बी.आर.सी. जागेश्वर सिन्हा, संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, जी.आर. टांडेकर, पी.टी.आई. तृषा शर्मा सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल के समस्त स्टॉफ एवं पालकों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
.jpeg)

.jpeg)