महासमुन्द
भाई-भतीजे पर हमला, मामला दर्ज
15-Jul-2023 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 जुलाई। तेंदूकोना थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई और भतीजे पर खेत में रोपाई को लेकर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखराम साहू (44 वर्ष) राजासेवैया थाना पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रिपोर्ट में बताया है कि उसके छोटे भाई ने मेरी जमीन में धान रोपाई के समय उक्त जमीन को अपना बताकर मुझ पर तथा मेरे बेटे पर हमला किया है। काफी गाली गलौच की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे